Connect with us
Haldwani news today

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: पत्नी को ससुराल ना भेजने पर पति ने कर दिया बड़ा बवाल..

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: पत्नी को ससुराल ना भेजने पर पति ने कर दिया बड़ा बवाल..

1 min read

Haldwani news today: हल्द्वानी से सामने आई हैरतअंगेज खबर, ससुरालियों पर बेहद गंभीर आरोप….

Haldwani news today
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र स्थित टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि बुरी तरह से झुलसे युवक ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं । युवक के बयान के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताते चलें कि युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया हुआ था लेकिन पत्नी के साथ न चलने‌ पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: चलती ट्रेन रुकवाकर हथियारों के बल पर महिलाओं से की लूटपाट

 हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी निवासी युवक के पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार उसकी पत्नी बीते दिनों तीनपानी स्थित अपने मायके गई थी जब वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसे रविवार की सुबह आने के लिए कहा‌ जिसके बाद वह रविवार को सुबह जब ससुराल पहुंचा तो साले व अन्य ससुरालियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया जिस कारण वह बेहोश हो गया, लेकिन जब उसे होश आया तो उसने खुद को झुलसे हुए हालत में पाया। लेकिन पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ससुराल पक्ष द्वारा युवती को विदा करने से मना करने के कारण युवक ने अपने आप को आग लगा ली। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top