Connect with us
Uttarakhand news: today in kanda bageshwar govt officer car overturned in the road

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा सरकारी वाहन, 4 लोग थे सवार

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखण्ड: पहाड़ में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा सरकारी वाहन, 4 लोग थे सवार

1 min read

Kanda Bageshwar news today:कार का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी , मची चीख पुकार, चालक समेत चार लोग थे वाहन में सवार..

Kanda Bageshwar news today उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दर्दनाक हादसों का कहर लगातार बरकरार है। ऐसे ही कुछ दर्दनाक हादसे की खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू नगरकोटी का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें चार लोग सवार थे। वो तो गनीमत रही कि इस हादसे मे किसी को चोटें नही आई ।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ जा रहा युवक हुआ जहरखुरानों का शिकार चली गई जिंदगी….

Bageshwar car accident बता दें बीते शनिवार को बागेश्वर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू नगरकोटी अन्य कर्मचारियों के साथ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए चन्तोला जा रही थी लेकिन जैसे ही उनकी कार 11:45 कान्डा के चन्तोला के पास पहुंची तो अचानक से कार का ब्रेक फेल हो गया जिसके चलते वाहन चालक मदन मोहन के नियंत्रण से बाहर हो गया और कार सड़क पर पलट गई जिसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। वहीं क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि बरसात के सीजन में इस तरह के कार्यक्रमों को स्थगित करने के लिए अधिकारियों से कहकर रोक लगाई जाएगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top