उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: पहाड़ में झरने में नहाने के दौरान हादसा गहरे पानी में डूबे दो युवक…
1 min read
Pauri Garhwal news today: पौड़ी में गैंठीछेड़ा झरने में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, गहरे पानी मे डूबे दो युवक, एक युवक की चली गई जिंदगी, दूसरे की तलाश जारी….
Pauri Garhwal news today उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अक्सर लोग गर्मियों के दौरान नदी , झरने और गदेरो मे नहाने के लिए निकल पड़ते है लेकिन गदेरो मे गहरा पानी और तेज बहाव होने के कारण वे दर्दनाक हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसी ही कुछ खबर पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक से सामने आ रही है जहां पर दो युवक झरने में नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूब गए। जिसके चलते एक युवक की जिंदगी चली गई जबकि दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा ,बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, वीडियो आया सामने
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के ग्राम खडेत के निवासी (19) वर्षीय रविंद्र पुत्र वीरेंद्र प्रसाद व ( 17) वर्षीय प्रियांशु पुत्र मदन सिंह ग्राम खडेत। दोनों युवक बीते सोमवार की शाम नहाने के लिए पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक स्थित गैंठीछेड़ा झरने में गए थे लेकिन तभी नहाने के दौरान गहरा पानी होने के कारण दोनों हादसे का शिकार हो गए। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी सूचना पाते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने दोनों युवकों के कपड़े, फोन और जूते बरामद कर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव झरने के पास से बरामद किया गया जबकि दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है। मृतक युवक रविंद्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में जंगली मशरूम खाने से चली गई महिला की जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
