Connect with us
Uttarakhand news Today: Pauri Thalisain Marora Village Dispute, Son Allegations against veera Rawat
Image : social media ( Pauri Garhwal news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: वीरा रावत विवाद में नया मोड़, बुजुर्ग के बेटे ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand news: वीरा रावत विवाद में नया मोड़, बुजुर्ग के बेटे ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

1 min read

Uttarakhand news| Pauri Garhwal news Today| Veera Rawat gram pradhan case|मरोड़ गांव विवाद बढ़ा, बेटे ने ग्राम प्रधान पर लगाए आरोप, कहा- शांत बैठने वालों में नहीं हूं

Uttarakhand news| Pauri Garhwal news Today| Veera Rawat gram pradhan case उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण ब्लॉक स्थित मरोड़ गाँव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुजुर्ग व्यक्ति से माफी मंगवाने का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह मुद्दा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़े :Viral news today: जोधपुर ससुर की मौत से गमहीन बहू ने भी दूसरे दिन भी छोड़ दी दुनिया

वायरल वीडियो के बाद बेटे ने रखी अपनी बात (Uttarakhand Viral Video | Pauri Garhwal News)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे ने भी वीडियो के माध्यम से सामने आकर कई आरोप लगाए हैं। बेटे का कहना है कि ग्राम प्रधान वीरा रावत पहले उनके घर पहुंचीं और उनके पिता के साथ गाली-गलौज की। हालांकि बेटे ने यह भी स्वीकार किया कि उनके पिता से गलती हुई थी, लेकिन चौकी में उनसे जिस तरह माफी मंगवाई गई, उसे उन्होंने गलत बताया है। बेटे ने वीडियो में साफ कहा कि वह शांत बैठने वालों में से नहीं हैं और जल्द ही घर भी आएंगे। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में टिहरी में होटल संचालन का कार्य कर रहे हैं।

गांव से लेकर पूरे उत्तराखंड में चर्चा (Thalisain Village Dispute | Uttarakhand Latest News)

वहीं दूसरी ओर गांव में इस पूरे विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। यह मामला अब केवल मरोड़ गांव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड में बहस और चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और घटना को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड बोर्ड के छात्रों को नहीं देनी होगी पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

क्या है पूरा सच? (Pauri News Today | Viral Video Controversy)

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इस पूरे मामले का सच क्या है और विवाद का समाधान कब तक निकल पाएगा। फिलहाल लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं और सभी पक्षों की बात सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top