UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand public holiday 2026: उत्तराखण्ड में एक दिवसीय अवकाश घोषित, 9 जून को बंद रहेंगे आफिस
1 min read
Uttarakhand nagar panchayat election 2026 Nagar panchayat chunav 2026 uttarakhand public holiday Champawat udham Singh Nagar tehri garhwal news today नगर निकाय चुनाव के लिए 9 जून को सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद
Uttarakhand news today public holiday 2026: holiday declared on 9 jun local body nagar nikay panchayat chunav election 2026: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सार्वजनिक अवकाश के संबंध में सामने आ रही है जहां उत्तराखंड सरकार ने चम्पावत जिले की नगर पंचायत पाटी, टिहरी गढ़वाल जिले की नगर पालिका नरेंद्रनगर तथा ऊधम सिंह नगर जिले की नगर पंचायत, गढ़ीनेगी में आगामी 9 जून को होने वाले सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर अधिनस्थ क्षेत्रों के समस्त सरकारी गैर-सरकारी कार्यालयों में एकदिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा यह फैसला मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
इस संबंध में शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 9 जून 2026 (मंगलवार) को नगर पंचायत पाटी, नगर पंचायत, गढ़ीनेगी और नगर पालिका नरेंद्रनगर क्षेत्रों में सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी मतदान दिवस पर बंद रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के आधार पर जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश उन सभी कर्मचारियों, कारीगरों और मजदूरों पर लागू होगा, जो इन क्षेत्रों के निवासी हैं तथा शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस (uttarakhand Nagar Panchayat Election 2026 pati champawat news today)
निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सहभागी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि अवकाश घोषित होने से मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मतदान दिवस पर कर्मचारियों और श्रमिकों को सवेतन अवकाश प्रदान किया जा रहा है।
बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद (uttarakhand Election Holiday Voting Day Holiday Uttarakhand)
आदेश के तहत 9 जून को इन तीनों निर्वाचन क्षेत्रों के सभी बैंक, कोषागार और उपकोषागारों में भी कामकाज बंद रहेगा। प्रशासन ने संबंधित विभागों और संस्थानों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आपको बता दें कि यह निर्णय राज्यपाल द्वारा निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। इसी के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मतदाताओं से की गई विशेष अपील ( uttarakhand Local Body Election uttarakhand nagar nikay election 2026)
संबंधित जिला प्रशासनों ने भी तीनों नगर निकायों के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए प्रत्येक वोट की अहम भूमिका होती है। अधिकारियों ने लोगों से मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है।

Uttarakhand news today public holiday 2026: holiday declared on 9 jun local body nagar nikay panchayat chunav election 2026
यह भी पढ़ें- Uttarakhand voter list 2026: उत्तराखण्ड पुरानी वोटर लिस्ट में गलत हुआ नाम तो SIR में लगेगा झटका
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
