Connect with us
Uttarakhand voter list 2026 SIR: notice issued If your name is wrong in the old Uttarakhand SIR voter list.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand voter list 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand voter list 2026: उत्तराखण्ड पुरानी वोटर लिस्ट में गलत हुआ नाम तो SIR में लगेगा झटका

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand voter list 2026: उत्तराखण्ड पुरानी वोटर लिस्ट में गलत हुआ नाम तो SIR में लगेगा झटका

1 min read

Uttarakhand voter list 2026 : SIR के दौरान पुरानी वोटर लिस्ट में दर्ज नाम में होगा अंतर तो झंझट में फंस सकते हैं आप..

Uttarakhand voter list 2026 SIR: notice issued If your name is wrong in the old Uttarakhand SIR voter list Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR में दर्ज नाम के अनुरूप जांच की जाएगी, जिसमें यह देखा जाएगा की यदि मौजूदा मतदाता सूची में शामिल किसी मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अलग है तो उस मतदाता को नोटिस जारी किया जाएगा। मतदाता को नोटिस के जवाब में यह साबित करना होगा कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR voter list: डेटा मिलान नहीं होने पर नोटिस देने होंगे माता-पिता के दस्तावेज

बता दें आगामी सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया प्रदेश में शुरू हो रही है। जिसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विसंगतियों को लेकर विशेष उल्लेख किया है। इसमें बताया गया है यदि वर्ष 2003 की मतदाता सूची और मौजूदा मतदाता सूची में मतदाता अथवा उनके परिजनों के नाम में कोई अंतर पाया जाता है तो वह विसंगति माना जाएगा। इतना ही नही बल्कि नाम के आगे अथवा बीच में अन्य शब्द शामिल होने को भी विसंगति माना जाएगा। यदि छह मतदाता किसी एक व्यक्ति के नाम से संबंधित पाए जाते हैं तो वह भी विसंगति की श्रेणी में आएगा।

BLO करेंगे मदद ( Uttarakhand SIR news update)

मतदाता व उसके पिता की उम्र में 15 वर्ष या उससे कम का अंतर अथवा 50 वर्ष से अधिक का अंतर, दादा व पोते में की उम्र में 40 वर्ष से कम का अंतर दो भाइयों अथवा भाई-बहनों के बीच नौ माह से कम का अंतर भी विसंगति की श्रेणी में रखा गया है, ऐसे सभी लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। ये नाम प्रारंभिक ड्राफ्ट रोल में शामिल किए जाएंगे। एसआईआर के लिए जो प्रपत्र बनाया गया है उसमें प्री-एसआईआर में शामिल मतदाताओं और इसमें शामिल होने से रह गए मतदाताओं के लिए अलग-अलग कॉलम बनाए गए हैं।प्री-एसआईआर में शामिल नामों वाले प्रपत्र को भरने में BLO मदद करेंगे।

यह भी पढ़े :Champawat News Today: पंजाब में मिठाई की दुकान में लगी आग चम्पावत के युवक की गई जिंदगी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा विजय कुमार जोगदंडे ने की खास अपील (Uttarakhand news today)

बताते चलें प्रदेश में भाजपा ने सबसे अधिक 97.41 प्रतिशत यानी 11,429 बीएलए तैनात किए हैं। जबकि कांग्रेस ने 92.91 प्रतिशत यानी 10,901 बीएलए तैनात किए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात करने की अपील की।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top