Connect with us
Uttarakhand breaking news today: Reshuffle in bureaucracy may change DM SSP uttarakhand IAS IPS Transfer 2026 DM SSP Transfer 2026
Image : सांकेतिक फोटो ( uttarakhand IAS IPS Transfer 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड नौकरशाही में फेरबदल के आसार बदल सकते हैं DM SSP

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड नौकरशाही में फेरबदल के आसार बदल सकते हैं DM SSP

1 min read

uttarakhand IAS IPS Transfer 2026:Uttarakhand IAS IPS DM SSP Transfer News Uttarakhand Bureaucracy Reshuffle उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़े बदलाव की आहट, कई जिलों के डीएम-एसएसपी बदलने की तैयारी

Uttarakhand breaking news today: Reshuffle in bureaucracy may change DM SSP uttarakhand IAS IPS Transfer 2026 DM SSP Transfer 2026: Uttarakhand DM SSP Transfer List उत्तराखंड की प्रशासनिक व्यवस्था में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। शासन स्तर पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव की तैयारी चल रही है, जबकि कुछ जिलों में डीएम और एसएसपी भी बदले जा सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों और प्रशासनिक समीक्षा को देखते हुए सरकार जल्द नई तबादला सूची जारी कर सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand new ration card: उत्तराखंड नया राशन कार्ड बनाना अब नहीं आसान OTP KYC जरूरी

स्वास्थ्य विभाग में बदलाव तय (uttarakhand IAS Transfer today )

राज्य के सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे का चयन चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन पद पर होने के बाद अब उनके जल्द रिलीव होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी किसी दूसरे वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी। शासन स्तर पर इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग राज्य सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में माना जाता है। ऐसे में नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज है।

लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे अफसरों पर नजर (Administrative Reshuffle Uttarakhand Breaking News Today)

सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बार उन वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव कर सकती है, जो लंबे समय से एक ही जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए कई विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। शासन स्तर पर पिछले कुछ दिनों से अधिकारियों के प्रदर्शन और विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। इसी आधार पर बड़े स्तर पर फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

देहरादून डीएम समेत कई अधिकारी जा सकते हैं केंद्र (Central Deputation uttarakhand IAS IPS PCS Transfer 2026)

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और आईएएस अधिकारी वंदना को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से एनओसी मिल चुकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों अधिकारी कुछ वर्षों तक केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देंगे।

इन दोनों अधिकारियों के केंद्र में जाने की तैयारी के बाद अब उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यह भी पढ़े :Tehri rain news today: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश अतिवृष्टि से तबाही घरों में घुसा मलबा दबे वाहन

कई जिलों में बदल सकते हैं डीएम और एसएसपी (uttarakhand DM SSP Transfer 2026)

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव लगभग तय माने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को बदला जा सकता है। इसी वजह से तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कई डीएम और एसएसपी की जिम्मेदारियों में परिवर्तन संभव माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कुछ जिलों में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के बाद अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। सरकार जिलों में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और चुनावी तैयारियों को लेकर भी गंभीर नजर आ रही है।

प्रशासनिक महकमे की नजर नई सूची पर (Bureaucracy Update uttarakhand transfer news today)

इससे पहले भी राज्य सरकार कई आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर चुकी है। अब एक बार फिर बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जारी होने वाली तबादला सूची में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पूरे प्रशासनिक महकमे की निगाहें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top