Connect with us
Ubais of sitarganj udham Singh Nagar
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / Udham Singh Nagar news: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से चली गई जिंदगी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar news: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से चली गई जिंदगी

1 min read

udham Singh Nagar news: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा युवक के डैम में छलांग लगाने का विडियो, तभी हो गई यह दुखद घटना…..

udham Singh Nagar news
आए दिन नदी तालाबों में नहाने के दौरान होने वाले हादसों की खबरें राज्य के किसी ना किसी हिस्से से हमारे सामने आते रहती है बावजूद इसके लोग इनसे कोई सीख नहीं लेते। जिससे क‌ई बार उनकी जान भी सांसत में पड़ जाती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां नानक सागर डैम में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से जहां मृतक के दोस्तों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं उसके परिवार में भी कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- Pauri Garhwal news today: पौड़ी गढ़वाल में मकान की दीवार गिरने से ग‌ई महिला की जिंदगी

SITARGANJ NEWS today
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी उबैस पुत्र सफीक अहमद, रविवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ नानकमत्ता स्थित नानकसागर डैम में नहाने के लिए घर से गया था। डैम में पहुंचने के बाद युवक ने डैम के किनारे से पानी में छलांग लगा दी। जिसकी एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डैम में छलांग मारने के कुछ ही देर बाद युवक डैम में डूब गया। हालांकि उसके दोस्तों ने युवक को बचाने की काफी कोशिशें की परंतु वह नाकामयाब साबित हुए। जिस पर आसपास के लोगों ने मदद कर युवक को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। इस दुखद घटना का पता चलते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Pithoragarh police news today: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सीढ़ियों से गिरने से गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top