UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand: नैनीताल में पुलिस पर लगा दाग, युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो कांस्टेबल निलंबित
1 min read
लNainital news today: कैंची धाम में मेले से पहले देखने को मिला बवाल, दो पुलिसकर्मियों पर लगा छेड़खानी का आरोप, दोनों को किया गया निलंबित
Uttarakhand news Today: Two Constables Suspended in Nainital Molestation of Young girl kainchi dham fair: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के वार्षिक स्थापना दिवस से पहले नैनीताल जिले में भारी बवाल देखने को मिला। दरअसल बवाल की वजह कोई और नहीं बल्कि दो पुलिस कांस्टेबल रहे ,जिन पर मेले की ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। मामले की पूरी जांच पड़ताल के बाद दोनों कांस्टेबलों पर गाज गिरी है। लोगों का कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं तो अन्य लोगों से क्या ही उम्मीदें रखी जा सकती हैं।
यह भी पढ़े :Pithoragarh Postman news: फिर सुर्खियों में हरियाणा के पोस्टमैन अब महिला कर्मी बोली “लड़की हूं, फंसा दूंगी”
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले में एक होम स्टे मालिक की बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप दो पुलिस कांस्टेबल पर लगा था। इस घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को मिली तो उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर खूब धूना। इतना ही नहीं बल्कि दोनों पुलिसकर्मियों को लोग पुलिस चौकी लेकर पहुँचे। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने प्रदर्शन शुरू किया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों आरोपी अधिकारी उधम सिंह नगर में तैनात है जिन पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
मन्दिर से लौट रही थी लड़की तभी पुलिसवालों ने की छेड़छाड़, दोनों थे नशे में धुत्त (Nainital news hindi) kainchi dham mela
लड़की के पिता का कहना था, कि जब उनकी बेटी अपनी बहन के साथ मंदिर से वापस लौट रही थी तभी इस दौरान दोनों पुलिस वाले पास के होम स्टे में रुके थे जो नशे में धुत थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है यह पुलिसकर्मी 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस के लिए उस इलाके में तैनात थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रप्रयाग केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाई में लटक गई यात्रियों से भरी बस …
पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज ( nainital news today)
लोगों के विरोध के बाद भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने दोनों पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां पर दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। SSP डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं बल्कि मामले के संज्ञान में आते ही उधम सिंह नगर जिले के SSP अजय गणपति ने दोनों पुलिस कर्मियों को पद से निलंबित कर दिया है।
