Connect with us
Uttarakhand news: Kedarnath Yatra Bus Accident: 22 Pilgrims Bus Hangs Over ditch in Rudraprayag...
Image : social media ( Kedarnath bus accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand news: रुद्रप्रयाग केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाई में लटक गई यात्रियों से भरी बस …

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT रूद्रप्रयाग

Uttarakhand news: रुद्रप्रयाग केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाई में लटक गई यात्रियों से भरी बस …

1 min read

Kedarnath bus accident: केदारनाथ यात्रियों की बस पैराफिट तोड़कर खाई के ऊपर लटकी, 22 लोग थे सवार

Uttarakhand news: Kedarnath Yatra Bus Accident: 22 Pilgrims Bus Hangs Over ditch in Rudraprayag...: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बस अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोडकर खाई की ओर लटक गई। वो तो गनीमत रही की बड़ी अनहोनी होने से टल गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रानीखेत की महिला की रुद्रपुर जेसीबी की चपेट में आने से गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे से 22 श्रद्धालु रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम यात्रा के लिए बस में सवार होकर निकले थे। आज सोमवार की सुबह करीब 4 बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जैसे ही बस जामू स्थित एक होटल से केदारनाथ हाईवे की ओर रवाना हुई तो फाटा के पास ढलान वाले मार्ग पर तीखे मोड पर अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बस सड़क किनारे बने सुरक्षा पैराफिट को तोड़कर सड़क से बाहर निकलकर खाई की ओर झुक गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: Emraan Hashmi की ‘Gunmaster G9’ की शूटिंग पर हरिद्वार में बवाल

यात्रियों को निकाला गया बस से सुरक्षित बाहर (Rudraprayag road accident today) 

बस के खाई की ओर लटकते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। वह तो गनीमत रही कि बस चालक की सूझबूझ के कारण बड़ी अनहोनी होने से टल गई। यदि वाहन पैराफिट के अवशेषों में नहीं अटकती तो गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी जिंदगी बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो उन्होंने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top