Connect with us
Sunita Ghughtyal Gram pradhan Ramnagar
फोटो सोशल मीडिया Sunita Ghughtyal Gram pradhan Ramnagar

Home / उत्तराखण्ड / Ramnagar news: रामनगर की निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

उत्तराखण्ड नैनीताल

Ramnagar news: रामनगर की निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

1 min read

Sunita Ghughtyal Gram pradhan Ramnagar : आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कानिया की निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल राष्ट्रपति सम्मान से होंगे पुरस्कृत….

Sunita Ghughtyal Gram pradhan Ramnagar : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर की निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल को आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके विशिष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जो पूरे क्षेत्र के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल यह सम्मान उन्हें ग्राम प्रधान के रूप में पूरे गांव का नेतृत्व करने तथा विकास कार्यों मे अपने योगदान के चलते दिया जा रहा है। राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त करने से उनका उत्साह और बढ़ेगा इसके साथ ही अन्य व्यक्ति भी उनसे प्रेरित होकर समाज सेवा में अपना विशेष योगदान देंगे।
यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल: बड़ोंन के धीरज कुमार सामाजिक कार्यों सक्रिय दिया विशेष योगदान….

ramnagar latest news today बता दें नैनीताल जिले के रामनगर की ग्राम पंचायत कानिया की निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता घुघत्याल को आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दरअसल सुनीता ने अपने कार्यकाल के दौरान कानिया ग्राम पंचायत में शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता महिला सशक्तिकरण जैसे विशेष क्षेत्रों में योगदान दिया है इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भी किया है जिसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। सुनीता की विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुनीता का कहना है कि यह सम्मान न केवल उनका है बल्कि पूरे कानिया ग्राम पंचायत का है।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi news उत्तरकाशी: निवर्तमान प्रधान कुलदीप रावत को सम्मानित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top