Connect with us
उत्तराखण्ड: कल लाॅकडाउन पीरियड में बाजार खुलने का समय 7 से 1 बजे हुआ, जानिए निर्देश

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: कल लाॅकडाउन पीरियड में बाजार खुलने का समय 7 से 1 बजे हुआ, जानिए निर्देश

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: कल लाॅकडाउन पीरियड में बाजार खुलने का समय 7 से 1 बजे हुआ, जानिए निर्देश

1 min read

uttarakhand: लॉकडाउन के दौरान ‌आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने के समय में सरकार ने की बढ़ोतरी, शुक्रवार को छः घंटे खुलेंगी ये दुकानें..

राज्य में कोरोना वायरस को रोकने के लिए उत्तराखण्ड सरकार अलर्ट मोड में है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री हर ओर निगरानी रखें हुए हैं। चीजों को बदला जा रहा है, नित न‌ए-न‌ए प्रयोग किए जा रहे हैं और गलतियों को भी बिना देरी किए सुधारा जा रहा है। ऐसा ही एक प्रयोग राज्य सरकार कल शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड में करने जा रही है। जी हां.. सरकार द्वारा शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। जहां अभी तक आवशयकिय वस्तुओं की दुकानें सुबह 7 से दस बजे तक खुलती थी वहीं शुक्रवार को यह सुबह 7 बजे से दोपहर के एक बजे तक खुलेंगी। इस दौरान जहां चार पहिया निजी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगें वहीं दुपहिया वाहनों पर भी केवल एक व्यक्ति (राइडर) ही निकल सकता है। सरकार का यह प्रयोग अगर सफल रहा तो आने वाले दिनों में भी यही समय रखा जाएगा। बता दें कि यह निर्णय आज देर शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में लॉकडाउन से पैदा हुए हालात को लेकर हुई एक उच्च अधिकारियों की बैठक में लिया गया।
यहां जाने आवश्यक निर्देश:- इसके साथ ही छोटी आटा चक्कियों को भी खोलने की अनुमति सरकार द्वारा दे दी गई है।
उत्तराखण्ड: कल लाॅकडाउन पीरियड में बाजार खुलने का समय 7 से 1 बजे हुआ, जानिए निर्देश


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड लाॅकडाउन: तीन घंटे की छूट में व्यापारियों ने मचाई लूट, प्रशासन के दावे हुए हवाई

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top