Connect with us
Uttarakhand train cancelled List

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड से चलने वाली ये सभी ट्रेनें 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक हुई निरस्त…

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड से चलने वाली ये सभी ट्रेनें 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक हुई निरस्त…

1 min read

Uttarakhand train cancelled List: रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, घने कोहरे की आंशका को देखते हुए निरस्त की क‌ई ट्रेनें…..

Uttarakhand train cancelled List
ठंड का मौसम शुरू होते ही भारतीय रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को रद्द करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. यदि आप भी आगामी दो-तीन माह में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो यह बड़ी खबर आपके लिए ही है। दरअसल भारतीय रेलवे ने आगामी 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक इज्जतनगर मंडल की कई ट्रेनों को घने कोहरे की आंशका को देखते हुए निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है, जिसमें हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली भी क‌ई ट्रेनें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: टिहरी वासियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा जानिए टाइम टेबल

Uttarakhand train cancelled List
आइए जानते हैं इन ट्रेनों के बारे में विस्तार से:-
1. लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14615/14616) दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
2. लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल-लालकुआं एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15059/15060) 5 दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
3. काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12209/12210) 4 दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
4. दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15035/15036) 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
5. मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 25035/25036) 2 दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर निकली भर्ती जानिए आवेदन की तिथि…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top