Connect with us
Uttarakhand news: truck crushed school girl Soni bajetha almora lamgara Shaharfatak

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्ची को रौंदा मौके पर तोड़ा दम, घटना से क्षेत्र में माहौल खराब

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्ची को रौंदा मौके पर तोड़ा दम, घटना से क्षेत्र में माहौल खराब

1 min read

अल्मोड़ा जिले में आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही 7 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र के शहरफाटक क्षेत्र में सुबह तकरीबन 7:00 बजे 7 वर्षीय सोनी पुत्री हरीश बजेठा निवासी क्वेटा मसानखाल शहरफाटक अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। जैसे ही बच्चे डाकघर के पास पहुंचे ही थे कि  एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूके 04 सी बी 2021 ने सोनी को बुरी तरह रौंद दिया जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद से जहां बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया वहीं आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और मौके पर ट्रक चालक को भी घेर लिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। उक्त मामले में एसओ लमगड़ा जसविंदर सिंह का कहना है कि ट्रक  चालक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top