Connect with us
alt="girl died in road accident tehri"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: वोट देकर वापस आ रही बीस वर्षीय किशोरी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: वोट देकर वापस आ रही बीस वर्षीय किशोरी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

alt="girl died in road accident tehri"

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं ने ऐसा विकराल रूप धारण किया है कि हर कोई यात्री डर एवं दहशत के साए में अपना सफर करने को मजबूर हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज टिहरी जिले से आ रही है जहां एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बीस वर्षीय किशोरी की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार दस अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अभी तक दुर्घटना का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस विभाग की टीम अभी भी दुर्घटनास्थल पर दुर्घटना के सभी कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया गया है कि वाहन में बैठे सभी लोग पंचायत चुनाव में वोट डालकर वापस आ रहे थे।




प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर उस समय हुई जब पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद लोगों को चंबा से ऋषिकेश ले जा रही एक मैक्स अचानक सड़क से नीचे की ओर पलट गई। चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग हुआ थान गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित सभी ग्यारह सवारियां गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से चंबा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनमें से एक बीस वर्षीय किशोरी ने उपचार के दौरान अपना दम तोड दिया। मृतका किशोरी की पहचान कविता बिष्ट पुत्री संतोष सिंह बिष्ट के रूप में की गई है। घर की जवान बेटी की अकस्मात मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता की आंखों से तो आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीं जिसने भी इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनी, वह भी अपने आंसूओं को नहीं रोक पाया।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top