Connect with us
Uttarakhand news: Two close brothers returning from a friend's wedding died in car accident at Dehradun.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंडः दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंडः दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

1 min read

Dehradun: डम्पर से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त (Car Accident), कार में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सड़क दुघर्टना की दुखद खबर ना सुनाई दे। सड़क दुघर्टना की ऐसी ही दुखद खबर आज राज्य के देहरादून (Dehradun) जिले से आ रही है जहां एक कार के डंपर से टकरा जाने (Car Accident) से उसमें सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया है कि कार में सवार दोनों भाई दोस्त की शादी से घर को लौट रहे थे। जवान बेटों की मौत की खबर से जहां मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो गिरी गहरी खाई चालक समेत दो की मौत

हादसे के बाद से मृतकों की मां का रो-रोकर बुरा हाल, थम नहीं रहे परिजनों की आंखों से आंसू..

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के देहरादून जिले के आदर्श विहार के वार्ड नंबर 2 निवासी गणेश जुगरान के दोनों बेटे गंगेश व रोहित बीते रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी में गए थे। बताया गया है कि देर रात जब वह शादी से अपने घर को वापस लौट रहे थे तो हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार एक डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुखद खबर मिलने के बाद से जहां मृतकों की मां मां सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं अन्य परिजनों की आंखों से आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कार खाई में गिरने के बाद लुढ़कर दूसरी सड़क में जा गिरी ,तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top