उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड: UK board results 2022 जारी हो सकता है जून माह की इन तिथियों पर
1 min read
UK board results 2022: 10वी तथा 12वी के छात्र- छात्राओं का इंतजार होगा खत्म 6,7,8 जून को कभी भी घोषित हो सकता है उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट
हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के परिणाम के नतीजों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने को है। जी हां नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की ओर से परीक्षा का परिणाम 10 जून से पहले 6,7,8 जून में से किसी भी दिन घोषित किया जा सकता है। बता दें कि हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म होते ही विभाग द्वारा रिजल्ट की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा परिणाम का काफी बेसब्री से इंतजार है।(UK board results 2022)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड युवाओं के लिए सुनहरा अवसर CRPF में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन CRPF Bharti 2022
उत्तराखंड में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल तक संपन्न हुई थी इसके बाद से राज्य के 30 केंद्रों में परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन की जांच 25 अप्रैल से 9 मई तक संपन्न की गई। बता दें कि लगभग 12.95 लाख कॉपियों की जांच जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी, मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्य व एक हजार परीक्षको के द्वारा की गई। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव एनसी पाठक के अनुसार परिषद कार्यालय द्वारा हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। जिसे दस जून के पहले 6,7,8 तक किसी भी दिन जारी किया जा सकता है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
