उत्तराखण्ड देहरादून
बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा में केलकुलेटर उपयोग पर लगी रोक
1 min read
UKPSC Exam Rules: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा में केलकुलेटर के उपयोग पर लगी रोक
यदि आप भी परीक्षा में केलकुलेटर ले जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है जी हां अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC द्वारा उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा में केलकुलेटर के उपयोग पर पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि सहायक अभियंता (जेई) की लिखित परीक्षा 13 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सम्मिलित होनी है जिसका प्रवेश पत्र 27 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।(UKPSC Exam Rules)
यह भी पढिए:Dharchula Pithoragarh cloud burst धारचूला में फटा बादल देखें तबाही का मंजर
बताते चलें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा- 2021 के अंतर्गत सहायक अभियंता के रिक्त पदों हेतु आवेदन सितंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें अभ्यर्थियों को नाॅन प्रोगामेबल सरल बैटरी संचालित केलकुलेटर को परीक्षा के नियमों एवं शर्तों के अनुसार परीक्षा कक्ष मे लाने की अनुमति दी गयी थी। लेकिन अब आयोग ने परीक्षा में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर उपयोग करने पर रोक लगा दी है। परीक्षा का आयोजन हरिद्वार रुड़की देहरादून तथा ऋषिकेश मे किया जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।ग
