Connect with us
UKSSSC Paper Leak case मामले में कुमाऊं टॉप पर पहाड़ से एक और शिक्षक गिरफ्तार

Home / उत्तराखण्ड / UKSSSC Paper Leak case मामले में कुमाऊं टॉप पर पहाड़ से एक और शिक्षक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड चम्पावत

UKSSSC Paper Leak case मामले में कुमाऊं टॉप पर पहाड़ से एक और शिक्षक गिरफ्तार

1 min read

UKSSSC Paper Leak Case: मामले में कुमाऊं टॉप पर पहाड़ से एक और शिक्षक गिरफ्तार, चलाता था PCO

UKSSSC Paper Leak मामले में अब धड़ल्ले से कुल 29 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जिनमें से 13 आरोपी कुमाऊं से हैं। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार यूकेएसएसएससी के बनाए चक्रव्यूह में कुमाऊं के नकल माफियाओं के संपर्क में गढ़वाल के पूर्व भाजपा नेता हाकम सिंह व उत्तरप्रदेश के कई बड़े नाम सामने आ गए। अन्य लोगों ने छात्रों से रुपये लेकर उन्हें प्रश्नपत्र पढ़ाकर नौकरियां दिलाई।(UKSSSC Paper Leak case)

कुमाऊं से पकड़ा गया एक और शिक्षक पहले चलाता था पीसीओ:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ के हाथ एक और गिरफ्तारी लगी है। बता दें कि आज मंगलवार को कुमाऊं में चंपावत जिले के लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक बलवंत यूपी के नकल माफिया शशिकांत का राइट हैंड बताया जा रहा है। बलवंत पहले पीसीओ चलाता था। उसके बाद इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। इसके बाद वह शिक्षक बना। आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। बलवंत ने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top