Connect with us
Uttarakhand news:Uttarakhand Police got first rank in the whole country

Home / Uttarakhand Police / बधाई: उत्तराखंड पुलिस को मिला पूरे देश में प्रथम स्थान बढ़ाया प्रदेश का मान

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

बधाई: उत्तराखंड पुलिस को मिला पूरे देश में प्रथम स्थान बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Uttarakhand police rank: समूचे देश में हासिल किया तीसरा स्थान, पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड पुलिस ….

अपने सराहनीय कार्यों एवं आम जनमानस की हरसंभव मदद को मुस्तैद रहने वाली उत्तराखण्ड पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश वासियों को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जी हां… उत्तराखण्ड पुलिस की क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान तथा पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।(Uttarakhand police rank)

यह भी पढिए:पिथौरागढ़: अचानक से शादी में पहुंची पुलिस और विवाह कार्यक्रम किया रद्द

पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार ने इस उपलिब्ध के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है।बता दे कि उत्तराखंड पुलिस ने विभिन्न मापदंडों में पूरे अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड 97.44% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचलप्रदेश 96.15 % के साथ दूसरे, अरुणाचल प्रदेश 90.67%, मिजोरम 88.06 %और त्रिपुरा 76.77 %अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top