Connect with us
alt="uttarakhand road accident news"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तरायणी मेला ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, दी गई अंतिम सलामी

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तरायणी मेला ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, दी गई अंतिम सलामी

1 min read

पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस अफसरों ने जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देकर शव भेजा घर…
alt="uttarakhand police soldier died"

राज्य के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर आ रही है। खबर है कि उत्तरायणी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे पुलिस के सिपाही की एक बेरियर से टकराकर मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान चेतन गंगवार के रूप में हुई है। सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत की दुखद खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई वहीं सिपाही के घर में भी कोहराम मच गया। मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर को भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक सिपाही चेतन लालकुआं में चल रहे उत्तरायणी मेले में अपनी ड्यूटी करने जा रहा था कि तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे चेतन गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि चेतन वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुआ था और वह इससे पहले एसएसपी नैनीताल और डीआईजी कुमाऊ का गनर भी रह चुका था




प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उधमसिंह नगर जिले के किच्छा तहसील के आवास विकास निवासी चेतन गंगवार उत्तराखंड पुलिस में थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग भीमताल थाने में थी। उत्तरायणी मेले के चलते चेतन की ड्यूटी इन दिनों लालकुआं में चल रहे उत्तरायणी मेले में लगी थी। सोमवार की रात भी चेतन ड्यूटी के लिए बाइक से लालकुआं जा रहा था। इससे पहले कि चेतन ड्यूटी में पहुंचते रात के करीब 10 बजे उनकी बाइक लालकुआं के सुभाषनगर बैरियर से टकरा गई और चेतन गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चेतन को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान चेतन ने दम तोड दिया। बता दें कि चेतन के पिता अयोध्या प्रसाद गंगवार एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी है और चेतन का भाई भी उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात है। सिपाही की मौत की सूचना के बाद परिजनों सहित पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह एसएसपी सुनील कुमार मीणा समेत पुलिस अफसरों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक सिपाही को सलामी देकर अंतिम विदाई दी।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top