Connect with us
alt="two police persons died"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में भीषण हादसा: पुलिस विभाग की गाड़ी गिरी खाई में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड में भीषण हादसा: पुलिस विभाग की गाड़ी गिरी खाई में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत

1 min read

alt="two police persons died"

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी अभी राज्य के नैनीताल जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है जहां माननीय राज्यपाल की वीआईपी ड्यूटी पर गई पुलिस विभाग की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक एस‌ओ सहित तीन पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस फोर्स की मदद से सभी घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जहां सभी की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दोनों मृतक पुलिसकर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दर्दनाक हादसे की खबर से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। अभी तक दुर्घटना का कोई भी कारण सामने नहीं आ‌ पाया है। परंतु दुर्घटनास्थल को देखकर कहा जा सकता है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में समां गई होगी।




प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नैनीताल के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेम जगाती सरस्वती विहार में खेलकूद प्रतियोगिता में माननीय राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य शिरकत करने आई थी। राज्यपाल की वापसी से ठीक पहले काठगोदाम पुलिस की गाड़ी में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एसआई माया बिष्ट, कॉन्स्टेबल ललित और चालक नंदन सिंह ड्यूटी पर निकले थे। जैसे ही उनकी बोलेरो गाड़ी संख्या यूके 08 जीए 0128 ज्योलीकोट से आगे वीरभट्टी के पास पहुंची तो स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक तीव्र मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समां गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क में पहुंचकर खाई में चले गई, जिससे सभी वाहन चालक नंदन व सिपाही ललित मोहन की मौके पर ही मौत गई। तथा एस‌ओ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका-ए-वारदात पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर सभी घायलों को बृजलाल एवं कृष्णा अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत नाज़ुक बताई गई है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top