Connect with us
Uttarakhand roadways bus break fail in champawat

Home / उत्तराखण्ड / 42 यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखण्ड चम्पावत

42 यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, यात्रियों में मची चीख-पुकार

1 min read

Uttarakhand Roadways Break Fail: देहरादून से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस के ब्रेक हुए फेल ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

उत्तराखंड रोडवेज की एक बड़ी खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है, जहां देहरादून से 42 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 2994 के लोहाघाट में अचानक ब्रेक फेल हो गए। वह तो गनीमत रही कि ड्राइवर ने बड़ी सूझबूझ से बस को पहाड़ी पर टकरा दिया । जिससे बस गहरी खाई में जाने से बच गई। इस हादसे में राधा देवी निवासी पिथौरागढ़ और मयंक नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल को गंभीर चोटें आई हैं। आपातकाल सेवा 108 की मदद से तुरंत घायलों को उपचार के लिए सीएससी लोहाघाट भेज दिया गया। जहां घायलों के सिर में गंभीर चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।(Uttarakhand Roadways Break Fail)

यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा, 1 ही परिवार के 4 लोगों की मौत, लौट रहे थे पूजा करके
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडवेज बस रविवार शाम देहरादून से पिथौरागढ़ को चली थी। आज सुबह तकरीबन 9:00 बजे बाराकोट के संतोला के पास बस के ब्रेक फेल हो गए और अचानक से बस ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी देखते ही देखते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ऐसे समय में चालक बसंत बल्लभ जोशी ने धैर्य और सूझबूझ से काम लेते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बस रुक गई। अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
यह भी पढ़िए:
गढ़वाल कुमाऊं के बीच हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका पवन हंस ने बंद की अपनी सेवाएं

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top