Connect with us
Uttarakhand news: Uttrakhand police soldier ved Prakash Bhatt died

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस जवान ने तोड़ा दम दौड़ गई शोक की लहर, पकड़े थे कई नकल माफिया

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड पुलिस जवान ने तोड़ा दम दौड़ गई शोक की लहर, पकड़े थे कई नकल माफिया

1 min read

ved Prakash Bhatt police: उत्तराखंड पुलिस जवान वेद प्रकाश भट्ट का आकस्मिक निधन पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

इस वक्त उत्तराखंड पुलिस से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स STF में तैनात मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और 39 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया।(ved Prakash Bhatt police)

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के उपरांत वेद प्रकाश भट्ट द्वारा कड़ी मेहनत और लगन के साथ पुलिस विभाग के लिए कार्य किया गया स्पेशल टास्क फोर्स के लिए पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश भट्ट के निधन पर पुलिस परिवार ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top