Connect with us
Uttarakhand news: vacancy recruitment in Postal Department post office, apply soon. uttarakhand post office vacancy

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Post office Vacancy :उत्तराखंड डाक विभाग में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand Post office Vacancy :उत्तराखंड डाक विभाग में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन

1 min read

uttarakhand post office vacancy: उत्तराखण्ड में 519 पदों पर होगी भर्ती, 23 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि…

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… भारतीय डाक विभाग ने उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), ब्रांच पोस्टमार्टम मास्टर एवं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के 30041 पदों पर भर्ती निकाली है। बात उत्तराखण्ड की करें तो यहां 519 पदों पर युवा अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक युवा अभ्यर्थी आगामी 23 अगस्त तक डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in पर जाकर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।
(uttarakhand post office vacancy)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के आर्मी स्कूल में शिक्षको की निकली भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन

बताया गया है कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा सफल अभ्यर्थियों का चयन भी हाईस्कूल परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर किया जाएगा। अर्थात इन पदों के लिए अलग से कोई भी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। बात सैलरी की करें तो BMP (ब्रांच पोस्ट मास्टर) कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 12 हजार से 29,380 तक वेतन मिलेगा जबकि ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर)/GDS कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 10 हजार से 24,470 तक सैलरी मिलेगी।
(uttarakhand post office vacancy)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समुह ग के 53 पदों पर निकाली भर्ती अंतिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top