Connect with us
Uttarakhand news: Vaibhav Joshi of Haldwani, Uttarakhand topper of lower PCS exam

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के प्रदेश टॉपर बढ़ाया क्षेत्र का मान

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी के वैभव जोशी लोअर पीसीएस परीक्षा के प्रदेश टॉपर बढ़ाया क्षेत्र का मान

1 min read

Lower PCS Topper uttarakhand: हल्द्वानी के वैभव जोशी ने अधीनस्थ सेवा की लोअर पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान किया हासिल

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने सोमवार को लोअर पीसीएस परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें राज्य के अनेकों होनहार युवाओं ने अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने इस परीक्षा के परिणामों में सर्वोच्च अंक हासिल करने का मुकाम हासिल किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के चीनाखान क्षेत्र के रहने वाले वैभव जोशी की, जिन्होंने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा की लोअर पीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।(Lower PCS Topper uttarakhand)

यह भी पढ़िए:नैनीताल जिले की करिश्मा जोशी को लोअर PCS परीक्षा में मिली सफलता, बनी नायब तहसीलदार

बता दें कि वैभव का परिवार वर्तमान में राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के कमलुवागांजा क्षेत्र में रहता है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे के छात्र रहे वैभव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा जिले से प्राप्त की है। तदोपरांत उन्होंने कानपुर से उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। बताते चलें कि उनके पिता राजेंद्र जोशी जहां भारतीय स्टेट बैंक के सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं वहीं उनकी मां उषा जोशी एक कुशल गृहिणी हैं। वैभव की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।(Vaibhav Joshi Haldwani)

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top