Connect with us
Kathgodam Delhi Vande Bharat

Home / उत्तराखण्ड / अब काठगोदाम से भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली कानपुर के लिए जल्द शुरू होगा संचालन

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

अब काठगोदाम से भी दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली कानपुर के लिए जल्द शुरू होगा संचालन

1 min read

Kathgodam Delhi Vande Bharat: टूटी शटिंग लाइन का निर्माण कार्य हुआ लगभग पूरा, अधिकारियों ने किया दावा जून मध्य तक काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शुरू हो जाएगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन….

Kathgodam Delhi Vande Bharat: हल्द्वानी से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां अब जल्द ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन काठगोदाम से नई दिल्ली एवं काठगोदाम से कानपुर तक के लिए होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: काठगोदाम दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस…. चल रही जोरो पर तैयारी

Kathgodam kanpur Vande Bharat:
बताते चलें कि वर्ष 2021 में आई आपदा से शंटिंग लाइन गौला नदी में बह गई थी। जिसके कारण गौला नदी से कटाव के चलते हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की पटरी संख्या तीन पर विद्युतीकरण के लिए लगे पोल भी बह गये थे। वहीं रेलवे द्वारा लगातार पुनर्निर्माण के बाद अब जून के पहले सप्ताह तक इस पटरी पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद काठगोदाम से दिल्ली एवं कानपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ किया जा सकता है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में शंटिंग लाइन के बचाव के लिए बनाई जा रही ग्रेविटी वॉल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच गया है जिस पर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि मानसून सीजन से जून मध्य तक इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: काठगोदाम में टूटी रेल लाइन ने रोक दिया वंदे भारत एक्सप्रेस का रास्ता

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top