उत्तराखण्ड ऋषिकेश
उत्तराखंड: विराट कोहली पत्नी अनुष्का और बेटी संग पहुंचे अध्यात्म की शरण में ऋषिकेश
1 min read
Virat Kohli at Rishikesh: एक बार फिर अध्यात्म की शरण में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का, बेटी वमिका के साथ मां सरोज भी है मौजूद, ऋषिकेश में लगाया ध्यान….
उत्तराखण्ड की हसीन वादियां जहां हमेशा से ही नामचीन हस्तियों सहित देश विदेश के अधिकांश लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है वहीं यहां की पौराणिक, एवं आध्यात्मिक मान्यताएं भी लोगों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। बात आस्था की हों रही है तो मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जो आए दिन उत्तराखण्ड के मंदिरों के दर्शनों को आते रहते हैं। जी हां… विराट कोहली एक बार फिर उत्तराखण्ड की पावन धरती पर पहुंचे हैं। इस बार वह तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे हैं। बताया गया है कि उनके साथ मां सरोज कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी मौजूद हैं। बीती शाम उन्होंने ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचकर स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं उन्होंने यहां करीब 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया।
(Virat Kohli at Rishikesh)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के काकड़ीघाट आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का आज घूमेंगे अल्मोड़ा की वादियों में
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह, पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में पहुंचे। जिसके बाद यहां थोड़ा समय गुजारने के बाद वह शाम करीब पांच बजे विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। इस दौरान पूजा अर्चना एवं ध्यान के बाद विराट कोहली ने अपने परिजनों के साथ आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज से आशीर्वाद लिया। बताया गया है कि यहां उनका रात्रि प्रवास का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। शाम को करीब साढ़े सात बजे उन्होंने आश्रम की रसोई में बनी रोटी, सब्जी, खिचड़ी, कढ़ी खाकर भोजन ग्रहण किया। बताया गया है कि मंगलवार सुबह भी वह आश्रम में प्रतिदिन सुबह सात से नौ के बीच चलने वाली योग क्लास में भी वह शामिल हुए। आपको बता दें कि विराट इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड की पावन धरती में पहुंचे हैं। इससे पहले वे नैनीताल आए थे जहां उन्होंने प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के कैंची धाम मंदिर सहित घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया था।
(Virat Kohli at Rishikesh)
यह भी पढ़ें- नैनीताल : कैंची धाम पहुंचे विराट अनुष्का आरती कर बाबा का लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
