Connect with us
UTTARAKHAND news: Vivek Kumar of haldwani selected for under 14 Uttarakhand Cricket team

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के विवेक उत्तराखंड अंडर 14 किक्रेट टीम में चयनित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी के विवेक उत्तराखंड अंडर 14 किक्रेट टीम में चयनित

1 min read

Vivek Kumar Uttarakhand Cricket: हल्द्वानी के विवेक कुमार का अंडर -14 किक्रेट टूर्नामेंट में हुआ चयन

जहां उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत एवं काबिलियत के दम पर हर क्षेत्र में छाए हुए हैं वही यहां के नौनिहाल भी किसी से कम नहीं है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे होनहार नौनिहाल से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के विवेक कुमार की। जिसका चयन चयन उत्तराखंड की अंडर -14 किक्रेट टीम में हुआ है। बता दें कि विवेक एकलव्य क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट की बारिकियां सीख रहे हैं।(Vivek Kumar Uttarakhand Cricket)
यह भी पढ़िए: बधाई: चंपावत की प्रतिभा को हाई स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मिलेगा स्मार्टफोन

विवेक कुमार बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो अपनी बल्लेबाजी का जलवा अंडर -14 किक्रेट में दिखाएंगे।एकेडमी के मुख्य कोच राकेश उप्रेती का कहना है कि विवेक कुमार का किक्रेट के प्रति एक जूनून है । बताते चलें कि विवेक क्रिकेट में भविष्य बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। हमेशा अपने से छोटे बड़े सभी खिलाड़ियों से सीखने के लिए लालायित रहते हैं। कोच राकेश को विवेक की मेहनत एवं काबिलियत देखकर भरोसा है कि वह एक दिन भारतीय टीम के लिए जरूर खेलेंगे। वही क्रिकेटर विवेक का कहना है कि वह उत्तराखंड की टीम में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देंगे। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय एकडेमी के कोच तथा अपने माता-पिता को दिया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top