Connect with us
Rudraprayag landslide news

Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग में चलते मैक्स वाहन पर पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम पत्थर एक महिला की मौत अन्य घायल

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में चलते मैक्स वाहन पर पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम पत्थर एक महिला की मौत अन्य घायल

1 min read

Rudraprayag landslide news: रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से भरभरा कर आया मलबा चपेट में आया वाहन एक महिला की मौत

उत्तराखंड में बारिश के दस्तक देने से ही भूस्खलन की खबरें सामने आने लगी है अभी फिर एक खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनकुटिया में पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर मलबे के साथ सड़क पर आ गए। जिसकी चपेट में आने से यात्रियों से भरा हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 1 महिला यात्री की तो मौके पर ही मौत हो गई अन्य 5 यात्री घायल हो गए। बता दें कि यात्रियों से भरा वाहन गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई और बचाव सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।(Rudraprayag landslide news)

इस हादसे में पुष्पा, उम्र 62 वर्ष, निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। बताते चलें कि रेस्क्यू टीम ने शव को कटिंग उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर बमुश्किल बाहर निकाला। आपको बता दें कि 2 दिन पूर्व ही रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड सोनप्रयाग मार्ग पर पहाड़ी से एक बस पर भारी-भरकम पत्थर गिरने से कई यात्री घायल हो गए थे। यह मार्ग भूस्खलन एवं बाढ़ के लिए बेहद संवेदनशील है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top