Connect with us
Uttarakhand news: yash khatri of Pauri Garhwal became a lieutenant in Indian Army, increased the honor of the state

Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी गढ़वाल के यश भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल के यश भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Yash Khatri lieutenant Army: पौड़ी गढ़वाल जिले के यम्केश्वर ब्लॉक  के तिमल्याणी गांव के रहने वाले यश खत्री बने सेना में लेफ्टिनेंट

राज्य के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत एवं लगन से सफलता का परचम लहरा रहे हैं। यदि हम बात करें सैन्य क्षेत्र की तो उत्तराखंड के युवाओं का जज्बा इस क्षेत्र में हमेशा ही सबसे आगे रहा है जिसके चलते यहां के युवा सैन्य क्षेत्र में उच्च पदों पर तैनात होकर देश सेवा में तत्पर हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के एक और ऐसे ही युवा से रूबरू कराने जा रहे है । जी हां हम बात कर रहे पौड़ी गढ़वाल जिले के यम्केश्वर ब्लॉक के तिमल्याणी गांव के रहने वाले यश खत्री की।जो आईएमए देहरादून की पासिंग आउट परेड पूर्ण करके सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं ।(Yash Khatri lieutenant Army)

बता दें कि यश खत्री का बचपन से ही सपना था कि वह बड़े होकर देश सेवा करें आज यस ने अपने दादाजी के पद चिन्हों पर चलकर इस सपने को सच कर दिखाया है। यश के दादाजी भी सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। वही यश के पिता जी एस एस खत्री भी बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। यश खत्री देश सेवा करने वाले खत्री परिवार के तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। यश खत्री के चाचा दिगंबर सिंह खत्री भी हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। यश खत्री के देशभक्ति के जज़्बे को देखकर परिवार तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top