Connect with us
हनीमून मनाने नैनीताल आए युवा पर्यटक की संदिग्धावस्था में मौत, खबर से नवविवाहित पत्नी हुई बेसुध

Home / उत्तराखण्ड / हनीमून मनाने नैनीताल आए युवा पर्यटक की संदिग्धावस्था में मौत, खबर से नवविवाहित पत्नी हुई बेसुध

उत्तराखण्ड नैनीताल

हनीमून मनाने नैनीताल आए युवा पर्यटक की संदिग्धावस्था में मौत, खबर से नवविवाहित पत्नी हुई बेसुध

1 min read

राज्य के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां नवविवाहित पत्नी संग हनीमून मनाने आए एक पर्यटक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। बताया गया है मृतक की अभी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उसकी नवविवाहिता पत्नी की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा बांदली निवासी तजमुल हसन अपनी पत्नी कोसर जहां के साथ बीते शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल आए थे। अभी हाल ही में बीते 15 नवंबर को ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। बताया गया है कि नैनीताल में वह मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। जहां रविवार सुबह एकाएक तजमुल की तबीयत बिगड़ गई। काफी देर तक हालत नहीं सुधरने पर पत्नी ने होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिस पर आनन-फानन में उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर मिलते ही नवविवाहित कोसर बेसुध है और उसकी आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top