Connect with us
Uttarakhand police attack: haryana Police daroga cyber fraudsters attacked dineshpur udham Singh Nagar breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand police attack)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand police attack: साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दरोगा को लटकाया बोनट पर

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand police attack: साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दरोगा को लटकाया बोनट पर

1 min read

Uttarakhand police attack: Uttarakhand police Cyber Crime News Cyber Fraud Case Cyber Scam India Online Fraud Alert : साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने गई हरियाणा पुलिस पर हमला, दरोगा को बोनट पर लटकाकर चार किलोमीटर तक दौड़ाई कार

Uttarakhand police attack: haryana Police daroga cyber fraudsters attacked dineshpur udham Singh Nagar breaking news today: Uttarakhand Cyber Crime Investigation Haryana Police News Uttarakhand Crime News: साइबर ठगी के आरोपी की तलाश में पहुंची थी हरियाणा पुलिस उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के दिनेशपुर में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब साइबर ठगी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने न केवल पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, बल्कि एक एएसआई को कार के बोनट पर लटकाकर करीब चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। घटना में पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam: फेल हुए छात्र छात्राएं न हो निराश, दुबारा परीक्षा को 24 तक करें आवेदन

स्थानीय पुलिस को साथ लिए बिना दी गई दबिश uttarakhand Police Attack Case Attempt to Murder Case Police Assault News Cyber Criminal Arrest

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के हांसी थाने में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी भरत सिंह की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में हांसी थाना पुलिस के एएसआई प्रेम कुमार अपने दो साथियों कांस्टेबल शिवकुमार और साकेत कुमार के साथ दिनेशपुर पहुंचे थे। टीम ने स्थानीय थाने में आमद तो दर्ज कराई, लेकिन दबिश के दौरान स्थानीय पुलिस को साथ नहीं लिया।

पूछताछ के दौरान बिगड़ा माहौल udham Singh Nagar news today

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम उदयनगर गांव स्थित आरोपी भरत सिंह के घर पहुंची और उससे पूछताछ शुरू की। जैसे ही पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने चलने को कहा, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में अन्य लोग भी मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, शिवपुरी के पास यात्रियों से भरी बस पलटी

आरोपी को कार में बैठाकर भागने की कोशिश uttarakhand police news today

इसी बीच एक युवक कार लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि भरत सिंह को कार में बैठाकर दरवाजे अंदर से लॉक कर दिए गए। हरियाणा पुलिस ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन उससे पहले ही हालात बेकाबू हो चुके थे।

बोनट पर लटकाकर चार किलोमीटर तक दौड़ाई कार dineshpur news today

एएसआई प्रेम कुमार के अनुसार, कार चालक ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। खुद को बचाने के प्रयास में वह कार के बोनट पर जा गिरे। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। करीब चार किलोमीटर तक एएसआई बोनट से चिपके रहे। बसंतीपुर गांव के पास अचानक कट मारने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य uttarakhand daroga news today

घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर पुलिस और हरियाणा पुलिस की अन्य टीम मौके पर पहुंची। घायल एएसआई को उपचार दिया गया। शनिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा uttarakhand breaking news today

मामले में एएसआई प्रेम कुमार की तहरीर पर मुख्य आरोपी भरत सिंह, उसके परिवार के कुछ सदस्यों और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में फ्रिज के नीचे फंसी बॉल निकालने गया बच्चा, करंट लगने से मौत

पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल udham Singh Nagar news Hindi cyber crime police attack

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनेशपुर थाना प्रभारी रविंद्र बिष्ट ने माना कि यदि दबिश के दौरान स्थानीय पुलिस टीम साथ होती, तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती। वहीं एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला गंभीर मामला है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top