Connect with us
Uttarakhand news: Youth man singh from pauri Garhwal dies after being hit by a train Accident.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गढ़वाल के युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: गढ़वाल के युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

1 min read

काशीपुर की प्लाईवुड कंपनी में काम करता था युवक, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम..

राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक युवक मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला था। मृतक युवक की पहचान मान सिंह के रूप में हुई है। उसके आकस्मिक निधन की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस विभाग की टीम घटना के पीछे छिपे कारणों की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दून मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले मान सिंह वर्तमान में राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर तहसील के वार्ड नंबर 11 ओझान मोहल्ले में किराए के मकान में सपरिवार रहते थे। यहां मान सिंह जहां काशीपुर की एक फ्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करते थे वहीं उनकी पत्नी सुभोत्रा देवी एक आशावर्कर हैं।‌ बताया गया है कि बीते रोज उनका शव एसआरएफ अंडरपास के नीचे रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनकी पत्नी को सौंप दिया है। हादसे के बाद से जहां मृतक ‌की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं उनके पैतृक गांव में भी कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ट्रैक ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top