Connect with us
Uttarakhand news:15 years old mahi dumka daughter of vijay rohit dumka BJP died in sushila tiwari hospital Haldwani

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी में दुखद घटना 15 वर्षीय किशोरी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ दिया दम…

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी में दुखद घटना 15 वर्षीय किशोरी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ दिया दम…

1 min read

Mahi Dumka died Haldwani: हल्द्वानी के हल्दूचौड मंडल उपाध्यक्ष व भाजपा नेता विजय दुम्का की 15 वर्षीय बेटी का लम्बी बीमारी के बाद निधन…..

Mahi Dumka died Haldwani इस वक्त नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दु: खद खबर सामने आ रही है कि हल्दूचौड के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता विजय दुम्का की 15 वर्षीय बेटी माही दुम्का का लम्बी बीमारी के बाद आज मंगलवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में निधन हो गया है जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़िए :उत्तराखंड: पहाड़ में बच्ची के ऊपर गिर गया पेड़ मौके पर तोड़ दिया दम

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विजय दुम्का की कक्षा 9 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय होनहार बेटी माही दुम्का निमोनिया सहित फेफड़ों के संक्रमण से ग्रसित थी जो बीते चार दिनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी जिसके चलते आज उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी माही का इलाज दिल्ली समेत देहरादून अस्पताल में भी चला लेकिन कुछ दिन पूर्व फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके कारण उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली है। आज मंगलवार शाम पांच बजे के आस- पास रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top