Connect with us
Uttarakhand news:Bageshwar Manoj Kumar Murder Case|Bageshwar News Today|Manoj murder case

Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या कर उसी के वाहन से लटका दिया शव

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बागेश्वर में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या कर उसी के वाहन से लटका दिया शव

1 min read

Bageshwar Manoj Kumar Murder Case : बागेश्वर में युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन मे लटकाया, मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर गांव के दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार….

Bageshwar Manoj Kumar Murder Case : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तो लगातार अपराध के लूटपाट, ह्त्या जैसे गम्भीर मामले बढ़ ही रहे हैं लेकिन अब शांत समझे जाने वाले पर्वतीय जिलों में भी ये सभी अपराध तेजी से बढ़ने लगे है। ऐसी ही एक सनसनीखेज ह्त्या का मामला बागेश्वर जिले के भैरूचौबट्टा से सामने आ रहा है जहाँ पर गांव के दो लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से ह्त्या कर शव को उसी के वाहन मे लटकाया है। इस वारदात की जानकारी मृतक ने अपनी मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए दी है।

यह भी पढ़िए:बिग ब्रेकिंग कोटद्वार की चाहत के टुकड़े मिले बोरे में बंद पति अरबाज गिरफ्तार

Bageshwar News Today प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार रात करीब 8:25 बजे बागेश्वर जिले के भैरूचौबट्टा तहसील क्षेत्र के निवासी ( 32 )वर्षीय मनोज कुमार पुत्र केशर राम का शव उनके मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 मे रस्सी के सहारे लटका मिला। दरअसल मृतक मनोज कुमार ने मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस डाला था जिसमें वो गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए नजर आ रहा था। इतना ही नहीं उसने वीडियो में साफ – साफ कहा है कि मेरी मौत के लिए ये दोनों लोग जिम्मेदार रहेंगे क्योंकि इन लोगों ने मेरे सिर पर शीशे फोड़ रखे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र समेत गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के पैर जमीन पर टिके हुए देखे इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई जिसके चलते शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया तथा शव का पोस्टमार्टम रविवार को जिला मुख्यालय मे किया गया। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस मे गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने दोषियों के गिरफ्तार न होने तक शव को उठाने से इनकार किया है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top