Connect with us
Uttarakhand news:Exam date announced for direct recruitment of 107 posts of Lab Assistant vacancy

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: प्रयोगशाला सहायक के 107 पदों की सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि हुई घोषित

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: प्रयोगशाला सहायक के 107 पदों की सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि हुई घोषित

1 min read

Uttarakhand Lab assistant Vacancy: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा तिथि हुई घोषित

(Uttarakhand Lab assistant Vacancy) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य के उन युवाओं के लिए एक आवश्यक सूचना सामने आ रही है जिन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (समूह-ग) की सीधी भर्ती हेतु आवेदन किया है। जी हां रिक्त 107 पदों पर चयन हेतु प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह-ग) परीक्षा-2023 लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनांक 27 से 29, अप्रैल, 2024 एवं 07 व 08 मई, 2024 को उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के 184 परीक्षा केन्दों में किया जाएगा।

यह भी पढ़िए:UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि आई सामने

बता दें कि उक्त परीक्षा हेतु औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र दिनांक 15 अप्रैल, 2024 से आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र डाक द्वारा अलग से प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top