उत्तराखण्ड चम्पावत
बधाई: चंपावत जिले के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र जोशी भारतीय सेना में हुए भर्ती…
1 min read
Harish Chandra Joshi Army: चंपावत के मौराडी के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र जोशी भारतीय सेना में हुए भर्ती
उत्तराखंड के युवा हमेशा से ही मां भारती की सेवा के लिए भारतीय सेना का हिस्सा बनते आए हैं। यहां के युवा सेना में भर्ती होने के लिए तत्पर रहते हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार के साथ ही पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं चंपावत जिले के मौराडी गांव के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र जोशी की। जिनका चयन भारतीय सेना के पर्यावरण यूनिट 130 टीए में हुआ है।बता दें कि ग्राम प्रधान के चयन की खबर पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है।(Harish Chandra Joshi Army)
यह भी पढ़िए:बधाई: अल्मोड़ा की कर्णिका पांडे ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, बढ़ाया प्रदेश का मान
बताते चलें कि हरीश चंद्र जोशी अपने पद पर कार्य करने के साथ ही काफी समय से भारतीय सेना की तैयारी कर रहे थे । भारतीय सेना में उनका चयन होते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सौंप दिया है।मौराडी के साथ बाराकोट विकासखंड में अब प्रधान के तीन पद खाली हो चुके हैं।ग्राम प्रधान हरीश चंद्र जोशी के सेना में चयन की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हरीश ने जिस तरह ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए कर्तव्यता एवं निष्ठा से गांव वालों के लिए कार्य किया है, उसी प्रकार वह मां भारती की भी सेवा करेंगे।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
