उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल में गुलदार ने तीन वर्षीय बच्चे को बनाया अपना निवाला परिजनों में मचा कोहराम
1 min read
Tehri Garhwal guldar attack: आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम बच्चे पर गुलदार ने किया हमला हुई मौत
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां गुलदार ने आंगन में खेल रहे तीन वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मासूम बच्चा परिवार का इकलौता चिराग था बच्चे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रतापनगर ब्लॉक के भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव निवासी सुखदेव सिंह पंवार का तीन वर्षीय बेटा आरव अपनी मां धर्मा देवी के साथ घर के आंगन में खेल रहा था।शाम को लगभग 7:30 बजे आरव की मां लाइट जलाने के लिए घर के अंदर गई।(Tehri Garhwal guldar attack)
यह भी पढ़िए:बधाई: उत्तराखंड के पार्थ सेमवाल चयनित हुए अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए
तभी गुलदार मासूम बच्चे को आंगन से उठाकर खेतों में ले गया । बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन मां तथा पड़ोसी लोग बहार आ गए। घर से लगभग 50 मीटर दूर धान के खेतों से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी इस पर परिजनों ने जाकर देखा तो बच्चा लहूलुहान अवस्था में पड़ा था वह बच्चे को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बच्चे की गर्दन में गुलदार ने काफी गहरे घाव किए थे बच्चे की मौत के बाद से ग्रामीणों में खाफी आक्रोश है तथा उन्होंने जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
