Connect with us
Uttarakhand news:in Pithoragarh jangali suwar attack a teacher|wild pig attack news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में सुअर ने शिक्षक को बनाया निवाला मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पहाड़ में सुअर ने शिक्षक को बनाया निवाला मासूम बेटे के सिर से उठा पिता का साया

1 min read

Uttarakhand Jangali suwar attack news : पहाड़ में जंगली सुअरों का आतंक, मवेशी चराने गए शिक्षक को उतारा मौत के घाट, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

Uttarakhand Jangali suwar attack news उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार, भालू जैसे जंगली जानवरों का तो आतंक रोजाना देखने को मिलता रहता है लेकिन इसके साथ ही अब जंगली सुअरों ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि जंगली सूअर लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ से सामने आ रही है जहां पर जंगली सूअर ने शिक्षक पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा है।

यह भी पढ़िए:पौड़ी गढ़वाल में हृदय विदारक वारदात बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

Wild pig attack बता दें पिथौरागढ़ के चौकोडी के रहने वाले रघुवीर सिंह बीते रविवार देर शाम को मवेशी चराने के लिए उडियारी के जंगलों में गए थे लेकिन तभी उन पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसके चलते रघुवीर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। घायल रघुवीर सिंह को उनके परिजन सीएचसी बेरीनाग लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रघुवीर सिंह वर्तमान में चौकड़ी के पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। रघुवीर सिंह के 8 वर्षीय बेटे समेत उनके माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी गीता बेसुध है जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top