Connect with us
Uttarakhand news:Mamta Bora village head of nankudi DIDIHAT pithoragarh will be honored in Delhi on Independence Day

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: डीडीहाट की प्रधान ममता स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होंगी सम्मानित…

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

बधाई: डीडीहाट की प्रधान ममता स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होंगी सम्मानित…

1 min read

Mamta Bora village head: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पिथौरागढ के डीडीहाट की ग्राम प्रधान ममता बोरा दिल्ली में होंगी सम्मानित….

Mamta Bora village head केंद्र सरकार की ओर से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम प्रधानों को 15 अगस्त के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। दरअसल यह पहल ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित करने और स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिसमें देश भर की 150 जनप्रतिनिधियों को उनके श्रेष्ठ कार्यों की गुणवत्ता , नवाचार और ग्रामीण समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव के आधार पर चुना गया है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट कि ग्राम प्रधान ममता बोरा को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़िए:बधाई: उत्तराखंड की शेराली ने हासिल की शतरंज में डब्ल्यूसीएम की उपाधि..

बता दें पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के ननकूडी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ममता बोरा को 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें अपनी ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने , सर्वाधिक शौचालयों का निर्माण कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही अन्य विशिष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसी साल ममता बोरा को 26 जनवरी के दिन भी राष्ट्रपति के भोज में सम्मिलित होने का मौका मिला था और अब ममता को केंद्र सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है। ममता बोरा देश भर के 150 जनप्रतिनिधियों में कुमाऊं क्षेत्र की एकमात्र महिला ग्राम प्रधान बनी हैं। इसके साथ ही सबसे छोटी उम्र में पहली बार ग्राम प्रधान बनने का रिकॉर्ड भी ममता बोर के नाम है। ममता की इस उपलब्धि पर पूरे ग्रामवासी बेहद खुश हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top