Connect with us
Uttarakhand news:Pithoragarh Delhi flight status| 42seater flight| ticket charges| time table|

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ दिल्ली विमान नहीं भर पा रही उड़ान यात्रियों ने जताई नाराजगी….

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ दिल्ली विमान नहीं भर पा रही उड़ान यात्रियों ने जताई नाराजगी….

1 min read

Pithoragarh Delhi Flight Status: पिथौरागढ़- दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ होने के पश्चात भी नहीं हो रहा संचालन 

Pithoragarh Delhi Flight Status गौरतलब है कि विगत 13 मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ किया गया था एवं विमान की ट्रायल लैडिंग भी सफल रही । इसके बावजूद दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई। बता दें कि इस विमान सेवा के शुरू नहीं होने से सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लोगो ने नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़िए:हल्द्वानी से फिर उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर, पिथोरागढ़ मुनस्यारी चम्पावत के लिए शुरू हुई हेली सेवा

इस विमान सेवा के शुरू होने से दिल्ली से पिथौरागढ़ आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होती तथा समय भी कम लगता। बताते चलें कि वर्तमान में आदि कैलाश तथा ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है।इस विमान के संचालन न होने से दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को पिथौरागढ़ आने के लिए वाहन का प्रयोग करना पड़ रहा है जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने इस विमान सेवा को शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top