Connect with us
Uttarakhand news:pooja Kohli of nanital passed U SET exam result feeled proud to her family..

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: नैनीताल की पूजा ने पास की यू सेट परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान…

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: नैनीताल की पूजा ने पास की यू सेट परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान…

1 min read

U SET exam result:  नैनीताल की पूजा कोहली ने उत्तीर्ण की यू सेट की परीक्षा परिजनों का बढ़ाया मान

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बुधवार को उत्तराखंड-सेट यूएसईटी 2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यूसेट की परीक्षा 07 जनवरी 2024 को राज्य भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। बता दें कि इन परीक्षा परिणामों को उत्तीर्ण करने वाली सूंची में एक नाम नैनीताल के डीएसबी परिसर में समाजशास्त्र विभाग में डॉ प्रियंका रूबाली के निर्देशन में शोध कार्य कर रही पूजा कोहली का नाम भी शामिल हैं।(U SET exam result)

यह भी पढ़िए:पिथौरागढ़ के बॉडी बिल्डर नितिन ने मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

बताते चलें कि पूजा ने इससे पहले नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्तमान में पूजा एन एफ एस सी द्वारा छात्रवृत्ति लेकर समाज शास्त्र विभाग में शोध कार्य कर रही हैं।पूजा कोहली के पति डॉ संतोष कुमार डी एस बी परिसर विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग में तैनात है। पूजा की इस उपलब्धि से परिवार तथा काँलेज परिसर में खुशी का माहौल है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top