उत्तराखण्ड नैनीताल
नैनीताल: ब्यूटी पार्लर को निकली युवती हुई लापता दिखे तो जरूर सूचित करें
1 min read
Priyanka Valmiki missing lalkuan: लालकुआं से पार्लर के लिए निकली युवती हुई लापता
उत्तराखंड में किशोरियों, अविवाहित युवतियों के एकाएक लापता होने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है। आज फिर से एक युवती के लापता होने की खबर नैनीताल जिले के लाल कुआं क्षेत्र से सामने आ रही है ।जहां बीते 30 मार्च को घोड़ानाला निवासी 18 वर्षीय प्रियंका वाल्मीकि लगभग 3 बजे अपने घर से ब्यूटी पार्लर जाने को कहकर निकली थी। लेकिन शाम तक भी जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों को युवती की चिंता हुई इसके बाद उन्होंने युक्ति की आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की लेकिन युवती का पता नहीं चल सका इसके बाद परिजनों द्वारा लालकुआं कोतवाली में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।(Priyanka Valmiki missing lalkuan)

यह भी पढ़िए:Anisha Ranghar Biography: कौन है उत्तराखंड की युवा गायिका अनिशा रांगड
जिसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।युवती के अचानक से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस से प्रियंका को जल्द से जल्द सकुशल खोज निकालने की गुहार लगाई है। लापता युवती प्रियंका की की जानकारी साझा की गई है यदि किसी को भी इनके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो कृपा करके दिए गए नंबरों पर संपर्क कर इन्हें परिजनों से मिलाने में मदद करें।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
