Connect with us
Uttarakhand News:Proud of Uttarakhand, Shobha of Pithoragarh won gold medal in Khelo India Games

Home / उत्तराखण्ड / गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड, पिथौरागढ़ की शोभा ने खेलो इंडिया गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड, पिथौरागढ़ की शोभा ने खेलो इंडिया गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

1 min read

Boxer Shobha Kohli: पिथौरागढ़ की शोभा कोहली ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ ही उत्तराखंड को भी किया गौरवान्वित

उत्तराखंड की बेटिया अपने हुनर और लगन से राज्य को गौरवान्वित करने का एक भी मौका नही छोडती हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी ही बेटी से रूबरू कराने जा रहे है, जिसने गोल्ड मेडल जीतकर समूचे राज्य का मान बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज शोभा कोहली की जिसने 23 अप्रैल से 3 मई तक जैन यूनिवर्सिटी बंगलुरू में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बता दे कि इस प्रतियोगिता मे शोभा ने क्वार्टर फाइनल मे सीयू यूनिवर्सिटी की सोमवती को तथा सेमीफाइनल में कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा की रजनी को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।(Boxer shobha Kohli)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड की बेटी अर्चना बिष्ट इसरो वैज्ञानिक के लिए हुई चयनित प्रदेश का बढ़ा मान

फाइनल मे शोभा ने डीडीयूजीयू यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की शिल्पा यादव को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।शोभा मूल रूप से रा⁹ज्य के पिथौरागढ जिले के किनीगाड़ की रहने वाली है। उनके पिता भीम राम ग्रामीण निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार तथा जिले में खुशी का माहौल है। बता दें कि शोभा कोहली आवासीय बालिका बॉकि्ंसग क्रीड़ा छात्रावास पिथौरागढ़ की छात्रा रह चुकी है। वही इसके साथ शोभा पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड की अंकिता जोशी ने देश के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान IIM में हासिल किया गोल्ड मेडल

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top