Connect with us
Uttarakhand news:Train will operate between Tanakpur and Dehradun from March 9, schedule released..

Home / उत्तराखण्ड / Tanakpur Dehradun Train Schedule : टनकपुर से देहरादून के बीच चलने जा रही ट्रेन का शेड्यूल हुआ जारी..

उत्तराखण्ड चम्पावत

Tanakpur Dehradun Train Schedule : टनकपुर से देहरादून के बीच चलने जा रही ट्रेन का शेड्यूल हुआ जारी..

1 min read

Tanakpur Dehradun Train schedule: टनकपुर से देहरादून के लिए 9 मार्च से शुरू होगी साप्ताहिक ट्रेन यात्रियों को होगी सहूलियत 

कुमाऊं मंडल के वाशिंदों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… टनकपुर से देहरादून के लिए न‌ई ट्रेन सेवा को मंजूरी देने के बाद अब भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टनकपुर से राजधानी देहरादून के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आगामी नौ मार्च से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन शनिवार शाम को टनकपुर से रवाना होगी और रविवार दोपहर बाद देहरादून से वापसी करेगी।(Tanakpur Dehradun Train schedule)

यह भी पढ़िए:Dehradun To Ayodhya Flight: देहरादून से अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए 6 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक शनिवार 9 मार्च को गाड़ी 15020 साप्ताहिक ट्रेन का संचालन टनकपुर से शाम 19:40 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। जिसके उपरांत यह ट्रेन शाम19:52 बजे बनबसा, रात 20:12 बजे खटीमा, 20.50 बजे पीलीभीत जंक्शन, रात 21:28 बजे भोजीपुरा, 22:13 बजे बरेली सिटी, 22:33 बजे बरेली जंक्शन से चंदौसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार होते हुए सुबह 7:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 15019 साप्ताहिक ट्रेन रविवार 10 मार्च को 15:15 बजे देहरादून से टनकपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन यानी सोमवार तड़के चार बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसी तरह इस ट्रेन का संचालन टनकपुर से प्रत्येक शनिवार जबकि देहरादून से प्रत्येक रविवार किया जाएगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top