उत्तराखण्ड देहरादून
Uttarakhand nikay chunav: उत्तराखण्ड भाजपा ने जारी की निकाय चुनाव प्रत्याशियों की सूची
1 min read
Uttarakhand BJP nikay candidate: भाजपा ने नगर पंचायत एवं नगर पालिका अध्यक्षों के लिए किया अपने प्रत्याशियों का ऐलान, नगर निगमों में मेयर के लिए नहीं खोले अभी पत्ते….
Uttarakhand BJP nikay candidate: उत्तराखंड में निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। आगामी 23 जनवरी को मतदान होना है और इन दिनों उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तमाम उम्मीदवार शुक्रवार से ही अपने पर्चे भरने लगे हैं। इसी कड़ी में अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने भी निकाय चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जी हां… शुक्रवार देर रात यानी अभी अभी भाजपा ने राज्य के नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में 39-39 नगर पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। हालांकि भाजपा ने अभी तक राज्य के सभी 11 नगर निगम क्षेत्रों के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand municipal election:उत्तराखंड निकाय चुनाव तिथि घोषित, आचार संहिता हुई लागू
यहां देखिए नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची Uttarakhand nikay chunav BJP candidate list municipal election:-




उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
