Connect with us
Uttarakhand Harela festival 2024

Home / उत्तराखण्ड / हरेला पर्व पर उत्तराखंड सरकार की नई पहल, हर परिवार को दो फलदार पौधे मुफ्त…

उत्तराखण्ड बागेश्वर

हरेला पर्व पर उत्तराखंड सरकार की नई पहल, हर परिवार को दो फलदार पौधे मुफ्त…

1 min read

Uttarakhand Harela festival 2024: उत्तराखंड सरकार ने हरेला पर्व को लेकर की एक नई पहल की शुरुआत, हर परिवार को किए दो- दो पौधे भेंट……

Uttarakhand Harela festival 2024: हरेला उत्तराखंड का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्व है जिसे विशेष रूप से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से हरियाली खेती और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाता है जिसे सावन के आगमन पर मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान लोग अपने घरों और खेतों में पेड़ – पौधे लगाकर उनकी देखभाल करते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरेला पर्व 16 जुलाई को मनाया जाएगा जिसे विशेष बनाने के लिए बागेश्वर जिले में राज्य सरकार और प्रशासन की पहल पर हर परिवार को दो-दो पौधे भेंट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में कब मनाया जाएगा हरेला पर्व? जानिए त्यौहार की खासियत

Uttarakhand Harela parv 2024 बता दें उत्तराखंड में यह पहला मौका है जब बागेश्वर जिले में हर परिवार को हरेला पर्व के लिए दो- दो फलदार पौधे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व को भव्य तरीके से मनाए जाने के निर्देश दिए है जबकि जिला प्रशासन ने 5 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। हर परिवार को पौधे देने के साथ ही उन्हें इन पौधों को पेड़ बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया जाएगा। दरअसल राज्य व जिला योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से उद्यान और वन विभाग के माध्यम से पौधे ग्राम पंचायत को वितरित होंगे जिसमें आम, माल्टा ,नींबू ,संतरा ,अनार, लीची के अलावा अन्य पौध तैयार किए गए है। पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक परिवार की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष की थीम पर्यावरण की रखवाली घर-घर हरियाली ले आए समृद्धि और खुशहाली तय की गई है। 16 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम होगा।
यह भी पढ़ें-|| HARELA FESTIVAL WISHES 2023|| हरेला त्यौहार की शुभकामनाएं ||

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top