Connect with us
Uttarakhand pikup accident in champawat district one person died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा 400फीट गहरी खाई में जा समाया वाहन, युवक की मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा 400फीट गहरी खाई में जा समाया वाहन, युवक की मौत

1 min read

नैनीताल (Nainital) जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, रीठा साहिब की ओर जा रहा पिकप वाहन अनियंत्रित होकर समाया गहरी खाई में (Pikup accident), 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत..

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज राज्य के नैनीताल (Nainital) जिले से आ रही है जहां एक पिकप के अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में समा जाने (Pikup accident) से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटनाग्रस्त पिकप में सवार एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में मृतक एवं घायल व्यक्ति राज्य के चम्पावत जिले के रहने वाले बताए गए है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, काम खत्म कर लौट रही जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत

हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम, सुनसान स्थान पर हादसा होने से पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह मिली दुर्घटना की खबर:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक पिकप वाहन संख्या यूके-03-सीए-1421 हल्द्वानी से सामान लेकर चम्पावत जिले के रीठा साहिब की ओर जा रहा था ‌ बताया गया है कि पिकप जैसे ही हैड़ाखान-सिमलिया मोटर मार्ग पर स्याली के पास मीणा में पहुंचा तो करीब दस बजे के आसपास एकाएक अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में समा गया। सुनसान स्थान पर हादसा होने के कारण पुलिस को हादसे की सूचना गुरुवार सुबह मिली। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गम्भीर रूप से घायल पिकप चालक नरेंद्र कोटलिया पुत्र चंचल सिंह निवासी रीठा साहिब को खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई गई है। हादसे में परेवा चम्पावत निवासी विक्रम सिंह पुत्र नारायण राम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 25 वर्षीय जवान बेटे के निधन की दुखद खबर को सुनने के बाद से ही उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार पिता पुत्र को पिकप ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top