UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Pithoragarh bike accident today: पिथौरागढ़ जिम से लौट रहे छात्र की चली गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh bike accident today : जिम से लौट रहे छात्र को टिप्पर ने रौंदा, चली गई जिंदगी
Pithoragarh bike accident today: 11th class student vikas kumar died in tharkot road jakh puran uttarakhand news: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का कहर जारी है ,जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग हादसो का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां पर रोड़ी से भरे टिप्पर ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया जिसके कारण उसकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Berinag Pithoragarh car Accident: बेरीनाग पिथौरागढ़ कार हादसे में देवरानी जेठानी की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के पुरान गांव निवासी 18 वर्षीय विकास कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद बीते बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर जिम सेंटर पहुंचा। जिसके बाद जिम में तमाम एक्सरसाइज करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर वापस घर लौटने लगा। तभी जैसे ही उसकी बाइक जाखपुरान पर थरकोट बालाकोट के पास पहुँची तो विपरीत दिशा से आ रहे रोड़ी से भरे टिप्पर संख्या ( uk05CA1928) ने बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। यह हादसा इतना भयवाह था की इसमे विकास का सिर टायर के नीचे दब गया और टिप्पर उसे 20 मीटर दूर तक घसीटता ले गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिरासत मे टिप्पर चालक ( pithoragarh accident news today)
जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने विकास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही टिप्पर चालक चंपावत निवासी कोमल सिंह रावत को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजन सदमे मे है वहीं विकास के भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हेलमेट समेत कुचला विकास का सिर ( pithoragarh bike accident news)
बताते चलें विकास ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था जो जीआईसी शैलकुमारी में पढ़ता था। सर्दियों की छुट्टी में विकास अक्सर जिम जाया करता था लेकिन उसे कहां मालूम था कि बुधवार का दिन उसके जीवन का आखिरी दिन होने वाला है। पुलिस की माने तो विकास ने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन उसका सिर टिप्पर के टायरों की चपेट मे आया तो हेलमेट समेत सिर कुचल गया।
विकास की मौत से परिजन सदमे मे ( pithoragarh accident news)
विकास दूसरों को फिट रहने के लिए प्रेरित करता था ,जिसके कारण वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब कसरत करने के साथ अन्य युवाओं को भी जरूरी टिप्स देता था।
